राष्ट्रीय खेलों में काशीपुर की बेटी पायल ने जीता गोल्ड मेडल | National games mein Kashipur ki Beti Payal ne gold medal jita
खेल प्रेमियों के अनुसार आज का दिन काशीपुर के महानगर के निवासियों के लिए बेहद ही अहम दिन है। आज काशीपुर की बेटी पायल ने राष्ट्रीय खेलों में 35 किलोमीटर पैदल चाल में गोल्ड मेडल जीतकर अपने कोच, अपने मां-बाप, अपने शहर, Kashipur sports stadium, और अपने राज्य उत्तराखंड का नाम रोशन कर दिया। गुजरात में संपन्न हुई 36 किलोमीटर पैदल चाल में पायल में इस दूरी को तय करने के लिए 3 घंटे 11 मिनट और 23 सेकेंड का समय लिया। राष्ट्रीय खिलाड़ी पायल की पारिवारिक पृष्ठभूमि काशीपुर की बिटिया पायल के पिता श्री मुन्नी लाल करीब 30 वर्ष पूर्व उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के देवरिया से सपरिवार काशीपुर में ही स्थाई रूप से रहने आ गए थे और एक फार्म हाउस में साधारण सी नौकरी करने लगे। कुछ साल पहले ही उन्होंने भीम नगर की लेबडा कॉलोनी में अपना साधारण सा घर बनाया था। अत्यंत ही अभाव में पली इस बिटिया ने कुछ कर गुजरने की ठान कर काशीपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जाना शुरू कर दिया। कहते हैं की जब तक हीरे को तराशा नहीं जाए तो उसकी कदर नहीं होती। हर इंसान को health is wealth की सोच रखनी चाहिये ! पायल की सफल...