एक्सिस स्मॉल कैप फंड: एक उभरता हुआ निवेश विकल्प
भारत में म्यूचुअल फंड निवेशकों के बीच स्मॉल कैप फंड तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। विभिन्न म्युचुअल फंड हाउस में अपने स्मॉल कैप फंड स्कीम संचालित की हुई हैं , इन्हीं में से एक है एक्सिस स्मॉल कैप फंड, जो छोटे और उभरते हुए कंपनियों में निवेश करने का अवसर प्रदान करता है। इस लेख में हम इस फंड के मुख्य पहलुओं, इसके प्रदर्शन, और इसमें निवेश के फायदों और जोखिमों के बारे में चर्चा करेंगे। फंड की मुख्य जानकारी एक्सिस स्मॉल कैप फंड एक ओपन-एंडेड इक्विटी फंड है, जो अपने पोर्टफोलियो का एक बड़ा हिस्सा स्मॉल कैप कंपनियों में निवेश करता है। इसका उद्देश्य लंबी अवधि में उच्च रिटर्न प्रदान करना है। फंड की शुरुआत सितंबर 2013 में हुई थी और इसे एक्सिस एसेट मैनेजमेंट कंपनी द्वारा प्रबंधित किया जाता है। स्मॉल कैप फंड क्या है? स्मॉल कैप फंड वे होते हैं, जो बाजार पूंजीकरण के हिसाब से छोटे आकार की कंपनियों में निवेश करते हैं। इन कंपनियों में उच्च विकास क्षमता होती है, लेकिन इनके साथ जोखिम भी अधिक होता है। जोखिम उठाने वाले निवेशकों को ही इस फंड में निवेश करना चहिए। जहां ज्यादा जोखिम होता है वहां अ...