संदेश

Biography लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मेरी भैंस को डंडा क्यों मारा वह खेत में चारा चरती थी, तेरे ....का वो क्या करती थी

चित्र
यह पोस्ट एक किसान की भावनाओं और उसके पशु प्रेम को दर्शाती है, जब उसकी भैंस को बिना वजह डंडा मार दिया जाता है। भैंस केवल खेत में चारा चर रही थी, लेकिन उसे नुकसान पहुँचाया गया, जिससे किसान को गहरा दुख हुआ। इस घटना के माध्यम से समाज में पशुओं के प्रति संवेदनशीलता और दया भाव रखने का संदेश दिया गया है। पशु हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनके साथ क्रूरता करना न केवल अमानवीय है बल्कि कानूनन भी गलत है। यह कहानी हमें सोचने पर मजबूर करती है कि हमें अपने आसपास के जानवरों के साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए। अगर हम इंसान हैं, तो हमें अपनी मानवता दिखानी चाहिए और पशुओं के प्रति प्रेम और करुणा रखनी चाहिए। गांव में रहने का अपना एक अलग ही आनंद होता है। गांव वाले अत्यंत ही भोले मासूम और खुशमिजाज होते हैं, उन्हें ज्यादा चालाकियां नहीं आती। आमतौर पर वह सीधी और सच्ची बात करना ही पसंद करते हैं। सादा रहन-सहन, सादी जिंदगी, सादा ही खानपान लेकिन उम्दा जीवन। ग्राम वासियों का जीवन अगर देखा जाए तो शहरों की तुलना में बहुत ही बेहतर होता है। मगर जो सुख सुविधाएं तथा ऐसो आराम के साधन शहरों में मौजूद हैं, वह गांव मे...

मेरी पहली माता वैष्णो देवी यात्रा: जीवन बदल देने वाला आध्यात्मिक अनुभव

चित्र
अपनी Biography की आज की पोस्ट में मैं जीवन के सफर | journey of life में माता वैष्णो देवी की प्रथम यात्रा के बाबत सच्ची व वास्तविक जानकारी दूंगा, और यात्रा संबंधित कुछ महत्वपूर्ण अनुभव आप सभी के साथ सांझा करूंगा। मेरे यह जिंदगी के अनुभव माँ वैष्णो देवी के दर्शन के लिये जाने वाले माँ के  भक्तों के लिये उपयोगी साबित हो सकते हैं। मां भगवती की असीम कृपा से मुझे भी कई बार माता वैष्णो देवी के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ।                                                   "Image generated for illustrative purpose" दोस्तों ,             जैसे कि मैं Funda of life में पूर्व में ही अपनी विभिन्न पोस्टों में अपने बारे में काफी विस्तार से बता चुका हूं कि किस तरह मुझे छोटी उम्र में ही घर से काफी दूर जाकर अकेले ही दुकान करनी पड़ी और जिंदगी के तमाम उतार-चढ़ाव और झंझावात को झेलते हुए मेरी जिंदगी धीरे-धीरे आगे बढ़ रह...

विलियम शेक्सपियर: साहित्य और रंगमंच के अमर नायक

चित्र
William Shakespeare विश्व साहित्य के ऐसे महान रचनाकार हैं जिन्हें “इंग्लैंड का राष्ट्रीय कवि” और “बार्ड ऑफ एवन” कहा जाता है। उनका जन्म 1564 में इंग्लैंड के स्ट्रैटफोर्ड-अपॉन-एवन में हुआ था। शेक्सपियर ने अपने जीवनकाल में 39 नाटक, 154 सॉनेट और कई कविताएँ लिखीं, जो आज भी पूरी दुनिया में लोकप्रिय हैं। उनकी रचनाएँ मानव जीवन के विभिन्न पहलुओं—प्रेम, ईर्ष्या, महत्वाकांक्षा, सत्ता, विश्वासघात और दुख—को बेहद गहराई से प्रस्तुत करती हैं। शेक्सपियर के प्रसिद्ध नाटकों में Romeo and Juliet, Hamlet, Macbeth, Othello और King Lear शामिल हैं। ये सभी नाटक आज भी रंगमंच, फिल्मों और साहित्य में प्रेरणा का स्रोत बने हुए हैं। उनके लेखन की खासियत उनकी भाषा, संवाद शैली और चरित्र निर्माण में झलकती है, जो दर्शकों और पाठकों को भावनात्मक रूप से जोड़ देती है। रंगमंच के क्षेत्र में भी शेक्सपियर का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने Globe Theatre जैसे प्रसिद्ध मंच पर अपने नाटकों का प्रदर्शन किया, जिससे अंग्रेजी रंगमंच को नई ऊँचाइयाँ मिलीं। उनकी रचनाएँ न केवल मनोरंजन का साधन हैं, बल्कि वे समाज और मानव स्वभाव का गहरा विश्लेषण ...

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता सैफ अली खान के बारे में जानकारी

चित्र
बॉलीवुड इंडस्ट्री में सैफ अली खान का नाम एक ऐसे अभिनेता के रूप में लिया जाता है जिन्होंने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे और एक मजबूत अभिनेता के रूप में अपनी पहचान बनाई। नवाबी खानदान से ताल्लुक रखने वाले सैफ अली खान न केवल अपनी फिल्मों के लिए बल्कि अपने व्यक्तित्व, शौक, और निजी जीवन के लिए भी चर्चा में रहते हैं। इस लेख में हम सैफ अली खान के जीवन, करियर, और उनकी उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा करेंगे। सैफ अली खान: एक बहुआयामी अभिनेता का सफर प्रारंभिक जीवन और पारिवारिक पृष्ठभूमि सैफ अली खान का जन्म 16 अगस्त 1970 को नई दिल्ली में हुआ। वे मशहूर क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी और दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर के बेटे हैं। उनका असली नाम साजिद अली खान पटौदी है। सैफ की शुरुआती शिक्षा लॉरेंस स्कूल, सनावर में हुई और आगे की पढ़ाई इंग्लैंड के विंचेस्टर कॉलेज से की। उनके शाही परिवार का पटौदी खानदान भारतीय इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। फिल्मी करियर की शुरुआत सैफ अली खान ने 1993 में फिल्म 'परंपरा' से बॉलीवुड में कदम...

स्कूल टाइम में सिनेमाघर में छात्रों तथा टीचर्स का आमना सामना हुआ : एक मजेदार और सीख देने वाली सच्ची घटना।

चित्र
स्कूल टाइम में चोरी-छुपे पिक्चर देखने गए छात्रों का अचानक अपने ही टीचर्स से आमना-सामना हो जाए तो क्या होगा? यह कहानी उसी दिलचस्प और चौंकाने वाले पल को दर्शाती है, जहां मस्ती, डर और हंसी का अनोखा मिश्रण देखने को मिलता है। इस घटना में छात्रों की घबराहट और टीचर्स की सख्ती के साथ-साथ एक गहरा संदेश भी छिपा है। यह पोस्ट न केवल मनोरंजन करती है बल्कि छात्रों को अनुशासन और जिम्मेदारी का महत्व भी समझाती है। ऐसी घटनाएं जीवन में यादगार बन जाती हैं और हमें सही-गलत का फर्क सिखाती हैं। जीवन के सफर | journey of life   में इंसान को कदम - कदम पर जिंदगी के नए-नए रूप देखने को मिल जाते हैं। कुछ घटनाएं जाने-अनजाने में ऐसे घटित हो जाती हैं, जोकि इंसान के मन मस्तिष्क पर बहुत ही गहराई तक अंकित हो जाती है। अपनी biography में आज मैं आपको एक ऐसी ही सच्ची घटना के बाबत विस्तार से बताऊंगा।  मेरे साथ भी जीवन में एक बार ऐसी घटना घटित हुई जिसको याद कर आज भी होठों पर बरबस ही हंसी आ जाती है तथा अपने किशोरावस्था तथा विद्यार्थी जीवन का रंगीन जमाना याद आ जाता है।  कितने सुंदर दिन थे, हम लोग कल्पना लोक में जीते...

प्रेमपत्र की खातिर 150 किलोमीटर साइकिल यात्रा: फेरीवाले का रूप धरकर निभाई सच्ची दोस्ती

चित्र
यह कहानी सच्चे प्रेम की उस गहराई को दर्शाती है, जिसमें एक व्यक्ति ने अपने दोस्त के  प्रेमपत्र को सही जगह पहुंचाने के लिए 150 किलोमीटर की लंबी साइकिल यात्रा की। हालात ऐसे थे कि सीधे जाना संभव नहीं था, इसलिए उसने फेरीवाले का रूप धारण किया। रास्ते की कठिनाइयाँ, थकान, भूख और डर—इन सबको नजरअंदाज करते हुए उसने अपनी दोस्ती और दोस्त के  प्यार को प्राथमिकता दी। यह कहानी बताती है कि जब इरादे मजबूत हों और दिल में सच्चा प्रेम हो, तो कोई भी दूरी या बाधा बड़ी नहीं होती। यह सिर्फ एक यात्रा नहीं, बल्कि समर्पण, साहस,दोस्ती  और सच्चे प्रेम की मिसाल है, जो हर किसी को प्रेरित करती है कि सच्चा प्यार कभी हार नहीं मानता। अपनी Biography में आज की पोस्ट जीवन के सफर में जानकारी दूंगा, कि किस तरह मुझे अपने सच्चे मित्र की मोहब्बत की खातिर फेरीवाला का रूप धारण करके लगभग 150 किलोमीटर की यात्रा साइकिल से करनी पड़ी। उक्त जिंदगी के सफर में पहाड़ों की यात्रा भी शामिल थी। दोस्तों,           जैसा कि मैं अपनी पूर्व की कई पोस्ट में अपने बारे में विस्तार से बता चुका हूं, कि...

श्मशान घाट से पैसे उठाकर दोस्तों को चने खिलाए - बचपन की एक सच्ची और दिलचस्प कहानी

चित्र
जैसा कि मैं पूर्व में बता चुका हूं कि मेरा जन्म और परवरिश एक निहायत ही पिछड़े हुए गांव में हुआ था, जोकि जंगल के किनारे पर स्थित था। हमारे गांव से मुख्य सड़क लगभग ढाई किलोमीटर दूर थी, इसका वर्णन मैं अपनी बायोग्राफी | Biography में लिखी एक पोस्ट जिसका हेडिंग था, जिनका मिलना नहीं होता मुकद्दर में उनसे मोहब्बत कसम से कमाल की होती है, में विस्तार से दे चुका हूं। बचपन की एक अनोखी और दिलचस्प याद—कैसे हमने श्मशान घाट से पड़े पैसे उठाकर दोस्तों को चने खिलाए।   दोस्तों,           यह बात उस वक्त की है जब मैं कक्षा 6 का छात्र था और मेरी उम्र लगभग 10 वर्ष के आसपास थी। हमारे गांव में प्राथमिक विद्यालय था, जहां पर कक्षा 5 तक की पढ़ाई होती थी। उसके बाद गांव से लगभग 3 किलोमीटर दूर दूसरे गांव में जूनियर हाई स्कूल था। हमें प्रतिदिन 3 किलोमीटर पैदल ही चल कर स्कूल में पढ़ने के लिए जाना पड़ता था।  उस दौर में कोई थ्री व्हीलर, बस, वेन, तांगा आदि हमारे गांव में नहीं आता था। जब हम अपने स्कूल जाते थे तो घर से 3 किलोमीटर दूर स्कूल तक हमें दूर-दूर तक कोई भी प्राणी नजर नहीं आत...

श्मशान घाट के भूत से हुई गुत्थम-गुथा: जीवन के सफर की एक रहस्यमयी और सच्ची कहानी

चित्र
श्मशान घाट के भूत से हुई गुत्थम-गुत्था की यह रहस्यमयी और दिल दहला देने वाली कहानी आपको डर और रोमांच की दुनिया में ले जाएगी। इस सच्ची कहानी में एक आम इंसान के जीवन के सफर का ऐसा मोड़ दिखाया गया है, जहां उसका सामना एक अनजानी और भयावह शक्ति से होता है। रात का सन्नाटा, श्मशान घाट का डरावना माहौल और अचानक हुई इस घटना ने उसकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी। क्या सच में भूत होते हैं या यह सिर्फ मन का भ्रम है? इस सच्ची कहानी के माध्यम से आप जानेंगे डर, साहस और विश्वास के बीच की असली जंग। अगर आपको सच्ची और रहस्यमयी कहानियां पढ़ना पसंद है, तो यह कहानी आपको अंत तक बांधे रखेगी।श्मशान घाट की कहानी, भूत की सच्ची कहानी आज आपको पड़ने को मिलेगी।   दोस्तों,            मेरे द्वारा अपनी   Biography में अपनी Website    hindidada.in  पर एक पोस्ट जिसका शीर्षक  जिनका मिलना नहीं होता मुकद्दर में उनसे मोहब्बत कसम से कमाल की होती है  लिखी थी, जिसमें मेरे द्वारा विस्तार से बताया गया था की किस तरह छोटी सी कच्ची उम्र में ही मुझे अकेले घर से सैकड़ों किल...

जिनका मिलना नहीं होता मुकद्दर में, उनसे मोहब्बत कसम से कमाल की होती है : एक सच्ची प्रेम कहानी

चित्र
Journey of life | जीवन के सफ़र   में हमने अक्सर लैला मजनू, हीर रांझा, शीरी फरिहाद | Laila Majnu, Heer Ranjha, Sheri farihad  की stories तथा उनकी Love Story के बारे में सुना है। इनके प्रेम कहानियों पर कई फिल्में | pictures   भी बन चुकी है जोकि सुपर हिट | superhit  साबित हुई है। हमने पारो और देवदास | Paro and Devdas को  भी  फिल्मों में देखा है तथा उनकी प्रेम कहानियां और उसके अंजाम को भी देखा है।  आज मैं किस्से कहानियों की बजाए अपनी biography में जिंदगी में हुए सच्चे प्यार | Holi love को बताऊंगा, मोहब्बत की कसम यह वास्तव में ही एक निस्वार्थ, निशब्द और पूरी तरह से पवित्र प्यार था।  इस प्यार में कभी भी प्रेमी और प्रेमिका की आपस में मुलाकात नहीं हुई और कभी भी कोई बात नहीं हुई, उसके बावजूद उन दोनों में अटूट, गहरा और पावन प्यार था। सालों तक मात्र दिन में कुछ सेकंड तक ही नजर से नजर दिन में एक बार मिलती थी, वह भी कई बार कई कई दिन तक नहीं मिल पाती थी। कभी ना मिलने और कभी बातचीत ना होने के बावजूद भी उनके प्यार को केवल वह दोनों ही समझ स...