Aadhaar Update: घर बैठे आधार कार्ड अपडेट कैसे करें?
आधार कार्ड भारत सरकार द्वारा जारी 12 अंको की एक यूनिक पहचान संख्या है , जिसे UIDAI (Unique Identification Authority of India) जारी करता है ।
इसमें आपको निम्न जानकारी प्राप्त होती है :
नाम
जन्मतिथि / आयु
पता
लिंग
नीचे आधार कार्ड (Aadhaar Card) और उसे अपडेट करने की पूरी जानकारी सरल हिंदी में दी गयी है
आप अपने आधार कार्ड को ऑफलाइन आधार केंद्र में जाकर तथा ऑनलाइन घर बैठे myAadhaar पोर्टल से अपडेट कर सकते हैं । आप अपने एड्रेस के लिये ऑनलाइन सभी दस्तावेज अपलोड करें।बायोमैट्रिक अपडेट करने के लिए आपको आधार केंद्र जाना ही होगा ।
अपने बच्चों के आधार कार्ड को ऑनलाइन अपडेट करने के लिए अपनाए यह तरीका
भारत सरकार ने 5 वर्ष से अधिक के बच्चों का आधार कार्ड को अपडेट करना अनिवार्य कर दिया है। ध्यान देने योग्य है की 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के बनने वाले आधार कार्ड में बच्चों का biometric data जैसा कि हाथ की उंगलियों के निशान, आंखों का स्कैन नहीं लिए जाते। बच्चों का आधार कार्ड अपने माता-पिता के आधार से लिंक होता है।
लेकिन अब 5 साल से बड़े बच्चों के आधार Mandatory Biomatric Update आप घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं। बच्चों के आधार कार्ड UIDAI App पर अपडेट हो सकते हैं, लेकिन बच्चे की बायोमेट्रिक डीटेल्स अपडेट कराने के लिए आपको अपने बच्चे को आधार सेंटर ले जाना होगा।
अक्सर पूछे जाने वाला सवाल यह होता है कि क्या बच्चे का घर बैठे MBU यानि Mandatory Biomatric Update हो सकता है?
इसका सीधा और सही जवाब है नहीं।
नए आधार ऐप में आप आधार से जुड़ी कुछ नई जानकारी अपडेट करवा सकते हैं लेकिन घर बैठे biometric details ऐप से अपडेट नहीं कराई जा सकती उसके लिए आधार केंद्र में जाना ही पड़ेगा। कुछ समय पूर्व ही UIDAI ने एक नया ऐप लॉन्च किया था। इस ऐप में कई तरह के फीचर दिए गए हैं। इसमें पता बदलना और मोबाइल नंबर बदलना भी शामिल है।
बायोमैट्रिक डेटा आधार केंद्र पर ही क्यों अपडेट होता है?
बायोमेट्रिक डाटा प्राप्त करने के लिए कुछ खास तरह की मशीनें जैसे - आइरिस स्कैनर, फिंगर प्रिंट रीडर आदि की जरुरत पड़ती है। यह सभी डिवाइस आधार सेंटर पर उपलब्ध होते हैं। इसीलिए आधार अपडेट करने के लिए व्यक्ति को या संबंधित बच्चों को आधार केंद्र पर जाना जरूरी हो जाता है।
MBU कहां करवाए?
Mandatory Biomatric Update करवाने के लिए आधार सेंटर जा सकते हैं, कुछ बच्चों के विद्यालयों में भी यह सुविधा दी जा रही है। कुछ बैंक शाखाओं तथा कुछ पोस्ट ऑफिस की शाखाओं में भी यह सुविधा मुहैया कराई जा रही है।
आधार कार्ड क्या है?
आधार कार्ड भारत सरकार द्वारा जारी 12 अंकों की एक यूनिक पहचान संख्या है, जिसे UIDAI (Unique Identification Authority of India) जारी करता है।
इसमें आपको निम्न जानकारी प्राप्त होती है :
नाम
जन्मतिथि / आयु
पता
लिंग
आधार कार्ड का उपयोग
आधार का उपयोग बैंक, सरकारी योजनाएँ, सिम कार्ड, पैन लिंक, स्कूल एडमिशन आदि में किया जाता है।
आधार कार्ड में क्या-क्या अपडेट किया जा सकता है?
आप आधार कार्ड में निम्न जानकारी अपडेट कर सकते हैं:
(A) ऑनलाइन अपडेट (MyAadhaar पोर्टल से)
पता (Address)
(B) आधार सेवा केंद्र पर जाकर अपडेट
नाम
जन्मतिथि
मोबाइल नंबर
ईमेल
फोटो
बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट / आइरिस)
आधार अपडेट कैसे करें?
तरीका 1:
ऑनलाइन (केवल पता अपडेट)
वेबसाइट खोलें: https://myaadhaar.uidai.gov.in
“Login” पर क्लिक करें
आधार नंबर और OTP डालकर लॉगिन करें
“Address Update” विकल्प चुनें
नया पता भरें
आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें (जैसे बिजली बिल, राशन कार्ड आदि)
सबमिट करें
आपको एक SRN (Service Request Number) मिलेगा, जिससे स्टेटस चेक कर सकते हैं।
तरीका 2:
आधार सेवा केंद्र जाकर
यदि नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर या फोटो बदलवाना है तो:
नजदीकी आधार सेवा केंद्र जाएँ
अपडेट फॉर्म भरें
आवश्यक दस्तावेज साथ ले जाएँ
बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन होगा
शुल्क जमा करें
शुल्क:
सामान्य अपडेट शुल्क: रु 50 (लगभग)
बायोमेट्रिक अपडेट: रु 100 (लगभग)
आधार अपडेट का स्टेटस कैसे देखें?
MyAadhaar वेबसाइट पर जाएँ
"Check Update Status" पर क्लिक करें
SRN या URN नंबर डालें
स्टेटस देख सकते हैं
जरूरी बातें
मोबाइल नंबर अपडेट ऑनलाइन नहीं होता , इसके लिये आधार केंद्र में जाना जरुरी होता है ।
दस्तावेज साफ़ और सही होने चाहिए।
5 साल से कम बच्चों का आधार अलग तरीके से बनता है (Blue Aadhaar) ।
15 साल की उम्र पर बायोमैट्रिक दोबारा अपडेट करना जरुरी होता है ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें