FASTag Annual Pass Scheme लागू: वाहन मालिकों को बड़ी राहत, सालभर टोल की झंझट खत्म
भारत में 15 अगस्त को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा Fast Tag Annual Pass Scheme (विशेष रूप से "Annual FASTag Toll Pass") जारी कर दिया गया, जिससे वाहन स्वामियों को जबरदस्त लाभ होगा। वाहन चालकों की हो गई बल्ले बल्ले।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा भारत वासियों को दी गई इस नई सोगात के बारे में विस्तार से जानते हैं। FASTag Annual Pass Scheme क्या है? परिचय: यह स्कीम भारतीय केंद्र सरकार द्वारा लॉन्च की गई है जिससे राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा करने वाले निजी वाहन चालकों को प्रति यात्रा टोल देने की जगह एक सालाना पास खरीदकर 200 ट्रिप तक सुविधा-युक्त (FASTag के माध्यम से) टोल क्रॉसिंग की सुविधा मिलती है। यह पास 1वर्ष तक मान्य होता है। ख़ास बातें: शुरुआत की तारीख: यह सुविधा 15 अगस्त 2025 (स्वतंत्रता दिवस) से लागू हो रही है। कीमत और वैधता: पास की कीमत ₹3,000 है और यह एक साल की अवधि या 200 टोल ट्रिप्स , जो पहले भी पूरी हो जाए, तक मान्य रहेगा। पर्याप्त बचत: सामान्यत: एक टोल औसतन ₹50–80 तक होता है। 200 ट्रिप में यह ₹10,000–16,000 तक हो सक...