प्रेमपत्र की खातिर 150 किलोमीटर साइकिल यात्रा: फेरीवाले का रूप धरकर निभाई सच्ची दोस्ती
यह घटना दोस्ती की उस गहराई को दर्शाती है, जिसमें मेरे द्वारा अपने जिगरी दोस्त के प्रेमपत्र को उसकी प्रेमिका तक पहुंचाने के लिए 150 किलोमीटर की लंबी साइकिल यात्रा की। दोस्त की प्रेमिका तक दोस्त का प्रेमपत्र पहुंचाने के दौरान हालात ऐसे थे कि उसकी प्रेमिका के पास सीधे जाना संभव नहीं था, इसलिए मैंने फेरीवाले का रूप धारण किया। रास्ते की कठिनाइयाँ, थकान, भूख और डर—इन सबको नजरअंदाज करते हुए मैंने अपनी दोस्ती और दोस्त के प्यार को प्राथमिकता दी। यह कहानी बताती है कि जब इरादे मजबूत हों और दोस्ती सच्ची हो, तो कोई भी दूरी या बाधा बड़ी नहीं होती। यह सिर्फ एक यात्रा नहीं, बल्कि समर्पण, साहस,दोस्ती और सच्चे प्रेम की मिसाल है, जो हर किसी को प्रेरित करती है कि सच्चा प्यार कभी हार नहीं मानता। अपनी Biography में आज की पोस्ट जीवन के सफर में जानकारी दूंगा, कि किस तरह मुझे अपने सच्चे मित्र की मोहब्बत की खातिर फेरीवाला का रूप धारण करके जान हथेली पर रखकर लगभग 150 किलोमीटर की यात्रा साइकिल से करनी पड़ी। उक्त जिंदगी के सफर में पहाड़ों की यात्रा भी शामिल थी। द...