संदेश

कृषि लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भारत में कृषि: महत्व, प्रकार, चुनौतियों और भविष्य की सम्भानाये।

चित्र
  भारत एक कृषि प्रधान देश है। सदियों से कृषि भारतीय समाज, संस्कृति और अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार रही है। आज भी देश की बड़ी आबादी अपनी आजीविका के लिए खेती और उससे जुड़े व्यवसायों पर निर्भर है। कृषि केवल खाधान्न   उत्पादन तक सीमित नही है , बल्कि यह रोजगार, निर्यात, पशुपालन, डेयरी   और ग्रामीण विकास का भी प्रमुख श्रोत है। भारत में कृषि:- भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़  और भविष्य की संभावनाएं  भारत विश्व के सबसे बड़े कृषि उत्पादक देशो में से एक है। गेहूं, चावल, गन्ना, दालें, मसाले, फल और सब्जियों के उत्पादन में भारत अग्रणी देशों की सूची में शामिल है। आधुनिक तकनीकों, सरकारी योजनाओं और किसानो की मेहनत ने कृषि क्षेत्र को नई ऊचाईयों तक पहुचाया है। भारत में कृषि का महत्व   भारत में कृषि का महत्व निम्नलिखित   बिन्दुओ से समझा जा सकता है। 1. रोजगार का प्रमुख श्रोत – भारत की ग्रामीण आबादी का एक बड़ा हिस्सा कृषि और उससे जुड़े कार्यो में लगा हुआ है। खेती, पशुपालन, मत्स्य पालन और बागवानी लाखों लोगों को रोजगार प्रदान करती हैं। 2. खाध सुरक्षा – ...

भारत में धान की खेती: आधुनिक तकनीक, लागत, उत्पादन और अधिक मुनाफे की पूरी जानकारी (2026)

चित्र
  धान भारत की सबसे महत्वपूर्ण खाद्यान फसलों में से एक है। देश की करोड़ो   आबादी का मुख्य भोजन चावल है, जो धान से प्राप्त होता हैं। हमारा प्यारा भारत राष्ट्र दुनिया के   सबसे बढ़े   धान उत्पादन और निर्यातक देशो में शामिल है। उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, पंजाब, हरियाणा, बिहार, छत्तीसगड, ओडिशा, आन्ध्र प्रदेश और तेलंगाना   जेसे राज्यों में बढ़े पैमाने पर धान की खेती की जाती है। यदि   किसान वैज्ञानिक तरीके से धान की खेती पर उचित प्रबंधन अपनाये, तो उत्पादन और मुनाफा दोनों बढाए जा सकते है। आज के अपने इस लेख से हम धान की खेती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को विस्तार से समझेंगें। धान की खेती का महत्व भारत में धान केवल एक फसल नही बल्कि खाद्य सुरक्षा का आधार है। देश के लाखों किसान और उसके परिवार अपनी आजीविका के लिए धान के खेती पर निर्भर हैं। धान की मांग पूरे वर्ष बनी रहती है, इसलिए यह किसानो के लिए स्थिर आय का श्रोत है। धान उत्पादन में भारत का विश्व स्तर पर महत्वपूर्ण स्थान है और भारतीय चावल का निर्यात विश्व में कई देशो को किया जाता है। यही कारण है...

कम लागत में ज्यादा मुनाफा देने वाली खेती : किसानों के लिए पूरी गाइड (2026)

चित्र
आज के आधुनिक समय में खेती केवल पारंपरिक तरीका नहीं रह गई है, अपितु यह आज के स्मार्ट बिज़नेस में परिवर्तित हो चुकी है। बढ़ती लागत और घटते मुनाफे के बीच किसान ऐसे विकल्प खोज रहे हैं, जिनसे कम निवेश के साथ अधिक लाभ हों। अगर किसान के पास सही फसल, तकनीक और बाजार की समझ हो, तो कम लागत में भी शानदार कमाई की जा सकती है। भारत में कृषि मानसून के ऊपर निर्भर है। भारतीय अर्थव्यवस्था में कृषि का बड़ा योगदान है।  भारत में करोड़ो लोग कृषि कार्यों से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जोड़े हैं। भारत की जीडीपी में कृषि का महान योगदान है। कृषि को भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ भी कहा जाता है।  आज के अपने इस लेख में हम आपको बताएंगे की कौन - कौन सी फसल की खेती कम लागत में ज्यादा मुनाफा देती है, ज्यादा कमाई वाली खेती कैसे शुरू करें, और किन बातों का ध्यान रखें । कम लागत में ज्यादा मुनाफा देने वाली खेती 1. मशरूम की खेती  मशरूम की खेती आज के समय में सबसे ज्यादा मुनाफा देने वाली खेती मानी जाती है।  मशरूम की खेती कम जगह में शुरू की जा सकती है ।  मशरूम की खेती  में कम पानी की जरुरत ह...

2026 में 10 सबसे ज्यादा मुनाफा देने वाली खेती, किसान जरुर जानें।

चित्र
भारत एक कृषि प्रधान देश है और यहां की बड़ी आबादी खेती पर निर्भर करती है। समय के साथ खेती के तरीके बदल रहे हैं और किसान अब ऐसी फसलों की तलाश में हैं जिनसे कम समय में ज्यादा मुनाफा हो सके। साल 2026 में कई ऐसी फसलें हैं जिनकी मांग बाजार में तेजी से बढ़ रही है और किसान इनकी खेती करके अच्छी कमाई कर सकते हैं। आधुनिक खेती के तरीके सीखकर और नई खेती के बिज़नेस आइडिया अपनाकर किसान भाई अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं । "2026 में 10 सबसे कमाई वाली खेती" और कम लागत में ज्यादा मुनाफा खेती" अगर आप भी खेती से अच्छा मुनाफा कमाना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए बहुत उपयोगी है। यहां हम आपको 2026 की 10 सबसे कराई (लाभदायक) खेती के बारे में बताएंगे, जिनसे किसान लाखों रुपये तक की कमाई कर सकते हैं। किसानो.द्वारा अक्सर पूछे जाने वाले सवाल "2026 में किसानों के लिए सबसे अच्छी खेती कौन सी है?'' का सही जबाब नीचे दिया जा रहा है। 10 सबसे लाभदायक खेती, 7 खेती के बिजनेस आईडिया, 5 फसलें जो किसान को अमीर बना सकती हैं, 2026 में कौन सी खेती सबसे ज्यादा मुनाफा देगी,कम जमीन में कौन सी खेती करें, भारत में सब...

डेयरी उद्योग कैसे शुरू करें | Dairy Farming Business Plan,लागत,मुनाफा और पूरी जानकारी

चित्र
भारत एक कृषि प्रधान देश है तथा इसकी 75 पर्सेंट से अधिक आबादी कृषि पर निर्भर है। भारतीय अर्थव्यवस्था पर कृषि का गहरा प्रभाव है । जिस वर्ष कृषक भाइयों की फसल अच्छी होती है, उस वर्ष भारत की विकास दर यानी जीडीपी मैं भी उछाल दर्ज किया जाता है।  कोरोना काल में भी लगे लॉकडाउन के कारण उद्योग धंधे बंद हो गए थे तथा देश की अधिकांश लोगों को घर में बैठना पड़ गया था। दुनिया के अधिकांश देशों में आर्थिक मंदी आ गई थी, उस वक्त भी किसान भाइयों की मेहनत की बदौलत भारत में कृषि उद्योग में तेजी दर्ज की गई और भारत की अर्थव्यवस्था को कृषि उद्योग ने मजबूत सहयोग प्रदान किया। भारत से रिकॉर्ड तोड़ कृषि उत्पादों का विश्व में निर्यात किया गया और कृषि उत्पादों के निर्यात से भारत का विदेशी मुद्रा भंडार लबालब भर गया। डेयरी उद्योग का महत्व  भारत के कृषि प्रधान देश होने के कारण डेयरी उद्योग का महत्व अत्याधिक है। वर्तमान समय में भारत दुनिया में दुग्ध उत्पादन में विश्व में प्रथम स्थान पर पहुंच चुका है। इस स्थान पर पहुंचने के लिए किसान भाइयों ने बहुत मेहनत की है, वहीं पर भारत सरकार का योगदान भी अत्यंत स...