संदेश

घर पर वजन कम कैसे करें (2026 गाइड) - आसान और असरदार तरीके | hindidada.in

चित्र
आज समूचे विश्व में मोटापा एक चिंता का कारण बन चुका है, तथा घर पर वजन कम करना आज के दौर में हर व्यक्ति की जरूरत बन चुका है। आज के आधुनिक समय में बढ़ती लाइफस्टाइल समस्याएं,गलत खानपान और शारीरिक गतिविधियों में हो रही कमी के कारण लोग तेजी से मोटापे का शिकार हो रहे हैं। मानसिक अवसाद भी मोटापे का एक प्रमुख कारण है।  अगर आप भी बिना जिम जाए अपने वजन को कम करना चाहते हैं, तो हमारी  आज की यह पोस्ट बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है।  अपनी आज की इस पोस्ट में हमने आसान और प्रभावी तरीको को शामिल किया है, जिनकी मदद से आप घर बैठे अपना वजन कम कर सकते हैं और स्वयं को फिट रख सकते हैं।  फिट होने के लिए सर्वप्रथम एक संतुलित और हेल्दी डाइट प्लान अपनाना जरुरी है।  सुबह गुनगुना पानी,दिन में संतुलित भोजन और रात को हल्का खाना वजन घटाने में सहायता करता है।  इसके साथ ही रोजाना कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज़ करना भी जरुरी है। आप घर पर ही स्किपिंग,स्क्वाट,पुश-अप और योग जैसे आसान वर्कआउट कर सकते हैं, इसके अलावा खेल गतिविधियों में शामिल होकर तथा योग के माध्यम से भी मोटापे को कंट्रोल किया जा सकता ...

मेरी भैंस को डंडा क्यों मारा वह खेत में चारा चरती थी, तेरे ....का वो क्या करती थी

चित्र
यह पोस्ट एक किसान की भावनाओं और उसके पशु प्रेम को दर्शाती है, जब उसकी भैंस को बिना वजह डंडा मार दिया जाता है। भैंस केवल खेत में चारा चर रही थी, लेकिन उसे नुकसान पहुँचाया गया, जिससे किसान को गहरा दुख हुआ। इस घटना के माध्यम से समाज में पशुओं के प्रति संवेदनशीलता और दया भाव रखने का संदेश दिया गया है। पशु हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनके साथ क्रूरता करना न केवल अमानवीय है बल्कि कानूनन भी गलत है। यह कहानी हमें सोचने पर मजबूर करती है कि हमें अपने आसपास के जानवरों के साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए। अगर हम इंसान हैं, तो हमें अपनी मानवता दिखानी चाहिए और पशुओं के प्रति प्रेम और करुणा रखनी चाहिए। गांव में रहने का अपना एक अलग ही आनंद होता है। गांव वाले अत्यंत ही भोले मासूम और खुशमिजाज होते हैं, उन्हें ज्यादा चालाकियां नहीं आती। आमतौर पर वह सीधी और सच्ची बात करना ही पसंद करते हैं। सादा रहन-सहन, सादी जिंदगी, सादा ही खानपान लेकिन उम्दा जीवन। ग्राम वासियों का जीवन अगर देखा जाए तो शहरों की तुलना में बहुत ही बेहतर होता है। मगर जो सुख सुविधाएं तथा ऐसो आराम के साधन शहरों में मौजूद हैं, वह गांव मे...

Central Board of Secondary Education CBSC Result 2026: कब आएगा,कैसे चेक करें और पूरी जानकारी (Class 10th &12th Guide)

चित्र
भारत में हर साल लाखों छात्र Central Board of Secondary Education (CBSE) के 10वीं और 12वीं बोर्ड रिजल्ट का इंतजार करते हैं। साल 2026 में भी छात्रों और अभिभावकों के मन में यही सवाल है—CBSE Result 2026 कब आएगा? कैसे चेक करें? इस लेख में हम आपको CBSE रिजल्ट 2026 से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी देंगे, जैसे रिजल्ट डेट, चेक करने का तरीका, वेबसाइट, पासिंग मार्क्स, रीचेकिंग प्रक्रिया और बहुत कुछ। भारत में और भारत से बाहर भी CBSE Result 2026 का इंतजार बहुत बेसब्री से आज लाखों छात्र और उनके अभिभावक कर रहे हैं । हर साल की तरह इस बार भी Central Board of Secondary Education (CBSE) कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम मई महीने के मध्य में जारी होने की संभावना है। आमतौर पर CBSE बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के लगभग 30 से 40 दिनों के भीतर रिजल्ट घोषित करता है। ऐसे में ऐसा अनुमान  है कि CBSE Result 2026 मई के दूसरे या तीसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है। सभी छात्र, अभिवावक और अन्य सभी व्यक्ति अपना CBSE Result 2026 ऑनलाइन आसानी से चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट जैसे cbse.gov.in, results.cbs...

2026 में छोटे बिजनेस आइडिया: कम निवेश में बड़ा मुनाफा कमाने के बेहतरीन तरीके

चित्र
आज की भागदौड़ और व्यस्त जिंदगी में हर कोई नौकरी के साथ या बिना नौकरी के अपना खुद का बिजनेस शुरु करना चाहता है। 2026 में छोटे बिजनेस (Small Business) का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है क्योंकि डिजीटल प्लेटफार्म, कम निवेश और नई तकनीकों ने इसे आसान बना दिया है। अगर आप भी कम लागत में अच्छा मुनाफा कमाना चाहते हैं तो यह पोस्ट आपके लिए बहुत उपयोगी सिद्ध हो सकती है। 2026 में छोटे बिज़नेस क्यों शुरु करें? आज के दौर में सरकारी नौकरी सभी के लिये उपलब्ध नहीं है। युवा बेरोजगारों के लिए स्वरोजगार सबसे अच्छा है।  आज के बेरोजगार बहुत कम पूंजी से भी अपना बिज़नेस शुरू कर सकते हैं।  बेरोजगारों के लिये आज का समय स्टार्ट अप शुरू कर अपनी योग्यता दिखाने और आर्थिक रूप से अपने पैरों पर खड़ा होने का। है  स्टार्ट अप शुरू कर आप आत्मनिर्भर बन सकते हैं।  छोटे बिज़नेस शुरु करने के कुछ बड़े फ़ायदे: कम निवेश में शुरुवात  ऑनलाइन ग्रोथ के ज्यादा अवसर  घर से काम करने की सुविधा  जल्दी मुनाफा मिलने की सम्भावना  खुद के बॉस बनने का मौका  2026 के टॉप छोटे बिज़नेस आइडिया  1....

स्वामी विवेकानंद: जीवन,विचार और प्रेरणादायक संदेश (2026 गाइड)

चित्र
अति सम्मानित Swami Vivekananda भारत के महान संत,दार्शनिक और युवा प्रेरणास्त्रोत थे।  उनका जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में हुआ था।  उनका मूल नाम नरेंदरनाथ दत्त था।  उन्नाहोनें भारतीय संस्कृति,  वेदांत और योग को समूचे विश्व में फैलाया और अपने महान देश भारत को विश्व में एक नई पहचान दिलाई।  आज के आधुनिक समय में भी उनके विचार युवाओं के लिए मार्गदर्शक हैं। उनका जीवन हमे आत्मविश्वाश, मेहनत और सकारात्मक सोच की शक्ति दिखाता है।   स्वामी विवेकानंद जी का प्रारंभिक जीवन  Narendernath Datta बचपन से ही तेज बुद्धि और जिज्ञासु स्वभाव के थे। उन्हें संगीत,खेल और पदाई में रूचि थी।  वे अक्सर अपने मिलने वालों से एक सवाल पूछते थे "क्या आपने भगवान को देखा है?"   उनकी यही खोज उन्हें Ramkrishna Paramahansa तक ले गई।  रामकृष्ण परमहंश ने उन्हें आध्यात्मिक ज्ञान दिया और उनके जीवन की दिशा बदल दी।   आध्यात्मिक यात्रा और संन्यास    अपने गुरु के निधन के बाद विवेकानंद जी ने संन्यास ग्रहण किया और पुरे भारत की यात्रा की।  भ...

Students के लिए Part Time Job: 2026 में पदाई के साथ पैसे कमाने के आसान तरीके

चित्र
आज के आधुनिक समय में Students सिर्फ पढ़ाई ही नहीं करते अपितु माँ बाप का आर्थिक सहयोग और स्वावलंबन की भावना के चलते वह अपना खर्च खुद उठाने का प्रयास करते हैं।  ऐसे में उनके लिए part time job एक बेहतरीन विकल्प बन जाता है। आज के महंगाई के दौर में एक आम इंसान को अपना घर का खर्च चलाना भी काफी मुश्किल हो गया है।   समझदार और योग्य छात्र चाहते हैं की वह पढाई के साथ साथ कोई part time job करके कुछ कमाई कर सकें और अपने माँ बाप का कुछ आर्थिक रूप से सहारा बन सकें। आज के अपने इस लेख में हम students के लिए ऐसे आसान और भरोसेमंद jobs बताएंगे, जिन्हें आप पदाई के साथ आराम से कर सकते हैं।  Students के लिए 10 Best Part Time Job 1. Freelancing अगर आपको writing, डिजाईन या coding आती है तो freelancing सबसे अच्छा option है।     Plaatforms: FIVERR, UPWORK  कमाई: रु 5000-30000/ प्रति माह  2. Tution पढ़ाना  अगर आप अच्छे पढ़े लिखे हैं और किसी विषय में आपको अच्छा ज्ञान है, तो आप घर बैठे ऑनलाइन या ऑफलाइन बच्चों को tution पढ़ा कर , या कोचिंग सेंटर के माध्यम से ...

1 बीघा जमीन में कितनी कमाई हो सकती है? (2026 में पूरी जानकारी)| hindidada.in

चित्र
भारत एक कृषि प्रधान देश है और आज भी लाखों लोग खेती से अपनी आजीविका चलाते हैं। भारत में कृषि से करोड़ों लोग प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हैं। देश की जीडीपी में कृषि का महत्वपूर्ण स्थान है,  लेकिन अक्सर यह सवाल आता है कि 1 बीघा ज़मीन से कितनी कमाई हो सकती है ? इसका ज़बाब सीधा नहीं है, अपितु यह कई बातों पर निर्भर करता है।  जेसे:- फसल का चुनाव, मिट्टी की गुणवत्ता, सिंचाई और बाजार भाव। कृषि से कमाई का कोई निश्चित पैमाना नहीं है। भारत में कृषि उत्पादन में मानसून महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है , इसके अतिरिक्त प्राक्रतिक् आपदा और अलनीनो भी फसल उत्पादन में प्रभाव पड़ता है ।  आज के अपने इस लेख में हम आपको विस्तार से जानकारी देंगे की एक बीघा ज़मीन से आप कितनी कमाई कर सकते हैं और कैसे अपनी आय को बड़ा सकते हैं। यह केवल एक अनुमान मात्र है।  एक बीघा ज़मीन से आप कितनी कमाई कर सकते हैं?    1 बीघा जमीन क्या होती है? भारत में 1 बीघा जमीन का आकार हर  राज्य के अनुसार अलग-अलग होता है। उत्तर प्रदेश राज्य में लगभग 1 बीघा = 0.25 हेक्टेयर (लगभग 2500 वर्ग मीटर) इसल...

कम लागत में ज्यादा मुनाफा देने वाली खेती : किसानों के लिए पूरी गाइड (2026)

चित्र
आज के आधुनिक समय में खेती केवल पारंपरिक तरीका नहीं रह गई है, अपितु यह आज के स्मार्ट बिज़नेस में परिवर्तित हो चुकी है। बढ़ती लागत और घटते मुनाफे के बीच किसान ऐसे विकल्प खोज रहे हैं, जिनसे कम निवेश के साथ अधिक लाभ हों। अगर किसान के पास सही फसल, तकनीक और बाजार की समझ हो, तो कम लागत में भी शानदार कमाई की जा सकती है। भारत में कृषि मानसून के ऊपर निर्भर है। भारतीय अर्थव्यवस्था में कृषि का बड़ा योगदान है।  भारत में करोड़ो लोग कृषि कार्यों से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जोड़े हैं। भारत की जीडीपी में कृषि का महान योगदान है। कृषि को भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ भी कहा जाता है।  आज के अपने इस लेख में हम आपको बताएंगे की कौन - कौन सी फसल की खेती कम लागत में ज्यादा मुनाफा देती है, ज्यादा कमाई वाली खेती कैसे शुरू करें, और किन बातों का ध्यान रखें । कम लागत में ज्यादा मुनाफा देने वाली खेती 1. मशरूम की खेती  मशरूम की खेती आज के समय में सबसे ज्यादा मुनाफा देने वाली खेती मानी जाती है।  मशरूम की खेती कम जगह में शुरू की जा सकती है ।  मशरूम की खेती  में कम पानी की जरुरत ह...