संदेश

Rabies क्या है लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कुत्ता काटने पर क्या करें? प्राथमिक उपचार, लक्षण और बचाव की पूरी जानकारी (2026 गाइड)

चित्र
भारत में आज विभिन्न गांवो, कस्बों, शहरों और महानगरों में लाखों की तादाद में गलियों में आवारा कुत्ते घूम रहे हैं, और लाखों की तादाद में ही कुत्ते लोगों ने घर में पाल रखे हैं।  एक अनुमान के अनुसार भारत वर्ष में हर वर्ष लगभग 20,000 लोगों की अकाल मृत्यु कुत्ता काटने से हो जाती है। कुत्ता काटना एक गंभीर समस्या हो सकती है, खासकर जब उसमें रैबीज़ (Rabies) का खतरा हो। अगर समय पर सही उपचार न किया जाए तो यह जानलेवा भी साबित हो सकता है। इसलिए यह जानना बहुत जरूरी है कि कुत्ता काटने के बाद तुरंत क्या करना चाहिए। इस लेख में हम आपको प्राथमिक उपचार, लक्षण, इंजेक्शन और बचाव के तरीके आसान भाषा में बताएंगे। कुत्ता काटने पर क्या करें? प्राथमिक उपचार, लक्षण और बचाव की पूरी जानकारी कुत्ते काटने की क्या है जटिलताऐं कुत्ता काटने के बाद उचित इलाज न मिलने के कारण रेबीज नामक बीमारी हो जाती है। यह एक जानलेवा बीमारी होती है, जिससे बचना बहुत ही मुश्किल होता है। इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति के लक्षण मुंह में लार आना, सांस फूलना, किसी से भी डर जाना, बेचैन होकर भागना, बुखारन आना ,पानी देखकर भ...