भारत में दुग्ध उत्पादन: प्रमुख राज्य, नस्लें, सरकारी योजनायं, आधुनिक तकनीक और किसानो की आय बढ़ाने के तरीकें।
भारत एक कृषि प्रदान देश है, जहाँ खेती के साथ-साथ दुग्ध उत्पादन (Milk Production) ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत नीव माना जाता है। लाखों किसान खेती के साथ पशुपालन करके अतिरिक्त आय अर्जित करते हैं। यही कारण है कि भारत कई वर्षो से दुनिया का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश बना हुआ है। दूध केवल एक खाध पदार्थ नही , बल्कि किसानों की रोजाना नकद आय का प्रमुख श्रोत है। गाय, भैंस, बकरी और अन्य दुग्ध पशुओं के पालन से ग्रामीण परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। आधुनिक तकनीक बेहतर नस्लें और सरकारी योजनाओं ने दुग्ध उत्पादन को पहले की तुलना में अधिक लाभदायक बना दिया है। यदि आप दुग्ध उत्पादन शुरू करना चाहते हैं या इस विषय पर पूरी जानकारी चाहते है, तो यह लेख आपके लिए उपयोगी साबित होगा। भारत में दुग्ध उत्पादन की पूरी जानकारी, प्रमुख राज्य, नस्लें, सरकारी योजनाएं, आधुनिक तकनीक, चुनौतियाँ, लाभ और किसानों की आय बढ़ाने के तरीके। भारत में दुग्ध उत्पादन क्या है? दुग्ध उत्पादन का अर्थ है दूध देने वाले पशुओं का पालन-पोषण करके उनसे दूध प्राप्त करना और उसे उपभोक्ता तथा डेयरी उधोग तक पह...