संदेश

Hindi Dada लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

दो दोस्त - दौलत से बड़ी दोस्ती

चित्र
  सच्ची दोस्ती - एक ईश्वरीय सोगात और अनमोल खजाना  एक छोटे से गाँव में दो बच्चे रहते थे। एक का नाम आरव   था और दुसरे का नाम मोहन। दोनों की उम्र लगभग बारह वर्ष थी। दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे और बचपन से सबसे अच्छे दोस्त थे। लेकिन उनकी जिंदगी एक- दुसरे से बिल्कुल अलग थी। आरव गाँव के सबसे अमीर व्यापारी का बेटा था। उसके घर में बड़ी हवेली, महंगी गाड़ियाँ, नौकर- चाकर और हर तरह की सुविधाएँ थी। उसे किसी चीज की कमी नही थी। दूसरी और मोहन एक गरीब किसान का बेटा था। उसके पिता दूसरो के खेतों में मजदूरी करते थे। घर मिट्टी का था, कपड़े साधारण थे और कई बार दो वक्त का खाना भी मुश्किल से मिलता था। फिर भी दोनों की दोस्ती ऐसी थी कि पूरे गाँव में उसकी मिसाल दी जाती थी। हर सुबह दोनों स्कूल जाते। आरव के पास कई साईकिल   थी, जबकि मोहन पैदल चलता था। लेकिन आरव अक्सर साईकिल से उतरकर उसके साथ पैदल चलने लगता ताकि दोस्त अकेला महसूस ना करें। स्कूल में जब लंच का समय होता तो आरव अपना टिफिन मोहन के साथ बाँटकर खाता। मोहन पहले मना करता, लेकिन आरव हमेशा कहता,” दोस्ती में मेरा और तेरा नही होत...

महात्मा बुद्ध और बौद्ध धर्म: जीवन, शिक्षाएं, सिद्धांत और आधुनिक समय में महत्व।

चित्र
प्राचीन काल से ही भारतवर्ष की महान भूमि साधु संतों की भूमि रही है। समय समय पर अनेक महान संतो और महात्माओं ने इस पवित्र धरा पर जन्म लिया है। उन्होंने अपने पवित्र कर्मों से, वाणी से, विचारों से, अपने अद्भुत ज्ञान से, मानव कल्याण की भावना से भारतवर्ष की महान् जनता और समूचे विश्व कल्याण की भावना से कार्य किए। और समाज में अंधकार मिटाकर  प्रकाश फैलाया और कुरीतियों का विरोध कर नवजागृति  फैलाई। उन्ही  महान विभूतियों में से एक महात्मा बुद्ध भी हैं, भगवान का अवतार भी माना जाता है। महात्मा बुद्ध और बौद्ध धर्म: महात्मा बुद्ध भारत के महानतम अध्यात्मिक गुरुओं में से एक माने जाते है। उन्होंने मानव जीवन के दुखों को समझने और उनसे मुक्ति पाने का मार्ग बताया। उनके द्वारा स्थापित बौद्ध धर्म आज दुनिया के प्रमुख धर्मो में से एक हैं। करोड़ो लोग बुद्ध के विचारो और शिक्षाओं का पालन करते हैं। शांति, अहिंसा, करुणा और सत्य पर आधारित उनकी शिक्षाएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी लगभग 2500  वर्ष पहले थीं। आज के तनावपूर्ण और प्रतिस्पर्धा जीवन में महात्मा बुद्ध के विचार लोगों को मानस...

Artificial Intelligence (AI) क्या है? 2026 में AI के प्रकार, उपयोग, फायदे, नुक्सान और भविष्य की पूरी जानकारी।

चित्र
आज का दौर तेज़ी से बदलती तकनीक का है।   कुछ साल पहले तक जो काम केवल इन्सान कर सकता था, आज वही काम मशीने भी करने लगी हैं। मोबाइल में वोईस असिस्टेंट, ऑनलाइन शोपिंग की सिफारिशें, बैंकिंग सुरक्षा, मेडिकल रिपोर्ट का विश्लेषण और सेल्फ ड्राइविंग कार जैसी तकनीके इसी  बदलाव का हिस्सा है। इन सभी तकनीको के पीछे जिस शक्ति का बड़ा योगदान है, उसे Artificial Intelligence(AI) यानि कृत्रिम बुद्धिमत्ता कहा जाता है। 2026   में AI केवल एक नई तकनीक नही, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ, कृषि, व्यापार, बैंकिंग, मनोरंजन और सरकारी   सेवाओं तक हर क्षेत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। आने वाले वर्षों में AI का प्रभाव और भी अधिक बढ़ने वाला है। यदि आप AI के बारे में पूरी जानकारी चाहते है तो यह लेख आपके लिए है। 2026 में आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस का भविष्य, उपयोग, फायेदे, नुकसान और पूरी जानकारी Artificial Intelligence(AI) क्या है? Artificial Intelligence (AI)  ऐसी तकनीक है, जिसमे कंप्यूटर या मशीनों को इस तरह तैयार किया जाता है की वे इंसानों की तरह सोच सकें, सीख सकें, निर्णय ले सकें और ...